PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर चाकू से किया हमलावरों ने हमला, हालत गंभीर,

uttar pradesh agra attack on indian student in sydney australia Big News

PTB Sad न्यूज़ ऑस्ट्रेलिया : आगरा के कस्बा किरावली के रहने वाले छात्र शुभम गर्ग (28) पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी के लिए गए छात्र पर हमला छह अक्तूबर की रात तब किया गया, जब वह एटीएम से रुपये निकालकर अपने रूम पर जा रहा था। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, पीड़ित परिवार ने मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। किरावली के पैठ गली निवासी राम निवास गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुभम चेन्नई से एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) करके पीएचडी करने एक सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था। वहां यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी में दाखिला लिया है।

शुभम छह अक्तूबर की रात समय साढ़े 10 बजे एटीएम से मकान का किराया देने के लिए 800 डॉलर निकालकर कमरे पर जा रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। शुभम के जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में 11 वार किए गए हैं। शुभम के रूम पार्टनर दिल्ली निवासी भुवन तिलानी ने पुलिस को हमले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को घटना का पता चला। परिजन रंगभेद में हमले होने की आशंका जता रहे हैं।

छात्र के चाचा राजकुमार गर्ग ने बताया कि इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल के साथ सांसद राजकुमार चाहर से आगरा उनके निवास पर मिले थे। सांसद राजकुमार चाहर ने विदेश मंत्रालय और दूतावास में बात कर उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। तत्काल वीजा बनवाने के लिए दिल्ली बुलाया है। परिजनों ने सरकार से उसे स्वदेश ले आने में मदद की गुहार लगाई है।

Latest News