PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में हुई 36 लाख की चोरी ने फैलाई शहर में सनसनी, चौकी इंचार्ज सहित स्कूल मालिक पर भी दर्ज हुई FIR,

FIR including serious sections registered on outpost in-charge in case of 36 lakhs in Jalandhar Aam Aadmi Party aap leader

स्कूल मालिक फ़ोन स्विच ऑफ कर हुआ अंडरग्राउंड, सूत्र:-, वहीं मामले ने जालंधर जिले की राजनीति में पकड़ा तूल,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते महीने से एक मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, इस मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा 36 लाख गबन करने के मामले में तूल पकड़ लिया है और यह मुद्दा अब धीरे-धीरे राजनितिक रूप लेने लगा है /

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजर करने के बाद जालंधर के एक बड़े नेता जी मामले को दबाने में लगे हुआ हैं, क्योंकि पता चला है कि इस नेता के बहुत ही करीबी रिश्तेदार इस फ्राड में शामिल है।

यही नहीं मीडिया सूत्रों का कहना है कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ रामा मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस FIR के मुताबिक चौकी इंचार्ज के खिलाफ धारा 166, 406 के साथ अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं / पता चला है कि चौकी इंचार्ज के साथ-साथ British Olivia के मालिक के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है, क्योंकि उन्होंने FIR दर्ज करवाते समय पुलिस को गुमराह किया था कि उनका सिर्फ 9 लाख के करीब ही चोरी हुआ है /

जबकि चोरी करने वाले चोर ने इस मामले में कुल रकम 35 लाख रूपये बताई थी, वहीं पुलिस ने भी कुल रकम व खरीदे हुए सामान को बरादम कर लिया था जिससे साबित हुआ की रकम का टोटल 35 लाख के करीब बनता है / वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज को पहले CIA में रखा गया था, लेकिन एक बड़े नेता के रिश्तेदार के इस मामले में नाम आने के बाद चौकी इंचार्ज को छोड़ दिया गया है।

आपको यह भी बता दें कि कुछ दिनों पहले जालंधर के एक नामी स्कूल से 36 लाख रुपए का कैश चोरी हो गया था / वह चोरी एक बिजली मकैनिक ने ही की थी / चोरी हुई सारी रकम ब्लैक की थी, जिसका पता चौकी इंचार्ज को जांच में लग चूका था / इसी बात का फायदा लेने के लिए उस समय के मौजूद चौकी इंचार्ज ने चोर को ट्रेस करने के लिए दिन-रात एक कर दिया और चोर पकड़ा गया /

इस मामले में आरोपी से जब पूछताछ कि गई तो पता लगा कि उसने करीब 4 लाख रुपए के गहने और अन्य सामान खरीद लिया, जबकि बाकी का कैश उसके पास ही है /चौकी इंचार्ज को यह भी पता था कि 36 लाख में से सिर्फ 8 लाख वाइट मनी है / थाना प्रभारी ने वह 8 लाख बरामद कर लिया, जबकि जिस 4 लाख का सामान खरीदा था वह भी रिकवर करके बरामदगी में दिखा दिया गया /

चौकी इंचार्ज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज के साथ मिल कर बाकी के 24 लाख रूपये डकार लिए, लेकिन यह बात ज्यादा समय तक पुलिस अधिकारियों से नहीं छिप सकी / जैसे ही अधिकारियों को चौकी इंचार्ज की इस करतूत के बारे में पता लगा तो चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया गया / इस मामले को गंभीरता से जानने के लिए उच्च अधिकारियों ने

उस चोर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल लिया कि वह चोरी के 32 लाख रुपए चौकी इंचार्ज को दे चुका है, जबकि चोरी के 4 लाख का जो सामान खरीदा था वह भी पुलिस के पास ही है / यही नहीं अब आशंका जताई जा रही है कि अगर यह मामला खुल कर सामने आया तो जालंधर पुलिस के कई बड़े अधिकारियों के साथ-साथ मौजूदा सरकार की पार्टी के बड़े नेताओं की पोल भी खुल सकती है / आपको यह भी बता दें कि शाम से ही British Olivia स्कूल के मालिक विजय मैनी से जब PTB News ने संपर्क करने की कई बार कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि विजय मैनी फ़ोन स्विच ऑफ़ कर अंडरग्राउंड हो चुके हैं /

Latest News