PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इलेक्शन से पहले गुजरात में ATS और GST विभाग का बड़ा एक्शन, एक साथ 150 स्थानों पर छापेमारी

big action ats and gst department gujarat before elections raids 150 places simultaneously PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अहमदाबाद : देश विरोधी गतिविधि को रोकने के लिए गुजरात एटीएस बीती रात से बड़ा ऑपरेशन चला रही है। गुजरात के 13 जिलों में एटीएस जीएसटी टीम के साथ मिलकर 150 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन में टैक्स चोरी और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है।

बता दें कि, सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड राशि की बरामदगी करते हुए गुजरात में 71 करोड़ 88 लाख रुपये की बरामदगी की है। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था और इसके तहत चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जो 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान हुई 27.21 करोड़ रुपये की बरामदगी से कहीं ज्यादा है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंद्रा पोर्ट पर ‘गलत घोषणा और आयात कार्गो में छिपाकर’ तस्करी किए जा रहे 64 करोड़ रुपये के खिलौने और सामान की बड़े पैमाने पर जब्ती की भी सूचना दी है। ईसी के मुताबिक, मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह छापेमारी काफी अहम मानी जा रही है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा।

गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

Latest News