PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतसर में हुआ भयानक सड़क हादसा, अवैध रेत लेकर जा रहे वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत,

tragic accident amritsar vehicle carrying illegal sand collided with bike 4 family members died Big news PTB Big News

PTB Big Accident न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से रेत ले जा रहे वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी और एक बेटे व बेटी की मौत हो गई। इस घटना में पूरा परिवार ही बिखर गया। हादसे से दो बच्चियां अनाथ हो गईं। घटना अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आते गांव सरंगदेव की है।

थाना अजनाला की एसएचओ सुपिंदर कौर ने जानकारी दी कि फिलहाल शवों को अजनाला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अगर यहां अवैध माइनिंग हो रही है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

वहीं मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरजीत सिंह हलवाई का काम करता है। बीती रात गांव भिंडियां में उसके साले की शादी थी। शादी से रात के समय वह, पत्नी व दो बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सरंगदेव स्थित घर की तरफ आ रहे थे।

उनके गांव में अवैध रेत का कारोबार चलता है। रेत लाद कर भारी वाहन तेजी से निकलते हैं। बीती रात भी रेत लेकर निकली बोलेरो कार ने उनके भाई के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में सुरजीत के अलावा उसकी पत्नी संतोख कौर, सोनू और प्रीत की मौत हो गई।

दो बेटियों हो गई अनाथ कुलदीप ने बताया कि सुरजीत की तीन बेटियां व एक बेटा था। अरदासों के बाद उसे तीन बेटियों के बाद बेटा मिला था। घटना में बेटे व छोटी बेटी की भी मौत हो गई। अब घर पर दो ही बेटियां 7 साल की कुलविंदर व 9 साल की सुखविंदर कौर ही बची हैं।

Latest News