PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब पुलिस को मिली गैंगस्टर की धमकी, अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा,

special cell delhi cp dhaliwals life danger gangster lakhbir landa living canada threatens PTB News Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस के अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा की धमकी के बाद यह सुरक्षा बढ़ाई गई है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि

उसके पास पुरी स्पेशल सेल टीम की फोटो है। पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस धमकी के बाद स्पेशल सेल के सीपी, डीसीपी समेत 12 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई है। इस पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब गैंगस्टरों को दबोचने में स्पेशल सेल अधिक तेजी लाने जा रही है। स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा गैंगस्टरों को दबोचने के लिए जो ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

लखवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी टीम के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की तस्वीरें हैं। अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। आपको यह भी बता दें कि लखबीर सिंह लंडा खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर है, जो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बीच सूचना आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई।

वहीं इस बीच गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि उसने इटली के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी को मार डाला है। हरप्रीत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। गैंगस्टर लंडा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है। लखबीर के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या समेत कई मामलों में उसकी तलाश कर रही है।

Latest News