PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेना के जवानों ने दो संदिग्ध को देखते ही मारी गोली, निकले स्थानीय नागरिक, विरोध में सड़क जाम कर स्थानीय लोगों ने शुरू किया प्रदर्शन,

jammu two civilians killed army opens fire jammu and kashmir rajouri protests begin Big News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जम्मू – कश्मीर : जम्मू संभाग के जिला राजोरी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। सेना के शिविर के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सैनिकों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग मारे गए। जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय नागरिक हैं। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। लोगों ने हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित जो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वह एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई,

जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। गोलीबारी की वजह से अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और गुस्साए लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव कर दिया इसके बाद हाईवे भी जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, संगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले राजोरी के मुरादपुर में बुधवार को सेना और पुलिस की तरफ से संदिग्ध दिखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। उन्होंने आसपास के लोगों को फोन किया और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए, लेकिन तत्काल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 घंटे तक सेना व पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

Latest News