PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

24 दिसंबर को लाइव बैंड, फन एक्टिविटीज, गेमों के साथ होगी गेम ऑन इंडिया की शुरुयात,

Game on India will start on December 24 with live band fun activities and games Appeal to all jalandharites to join the opening Anil Chopra St Soldier Group PPR Group Jalandhar

सभी शहरवासियों को शामिल होने की अपील : अनिल चोपड़ा,

PTB City न्यूज़ जालंधर : शहरवासियों के पीपीआर ग्रुप द्वारा शुरू किये जा रहे गेम ऑन इंडिया के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रिंस चोपड़ा आदि शामिल हुए।

चेयरमैन चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपीआर ग्रुप द्वारा हमेशा शहरवासियों के लिए कुछ नया लेकर आने के लिए प्रयास किये जाते रहे हैं जिसमें होटल्स, फ्लैट्स, घर और माल्स आदि शामिल हैं। ग्रुप द्वारा मीठापुर रोड स्थित शुरू किया गया पीपीआर मॉल सभी के लिए पसंदीदा जगह बन चुकी है जहाँ लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिशतेदारों के साथ समय बिताना पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए ग्रुप द्वारा पीपीआर मॉल, मीठापुर रोड, जालंधर में “गेम ऑन इंडिया” गेमिंग जोन लेकर आ रहे हैं।

Game on India will start on December 24 with live band fun activities and games Appeal to all jalandharites to join the opening Anil Chopra St Soldier Group PPR Group Jalandhar

चेयरमैन चोपड़ा ने कहा कि यह गेमिंग जोन अपने आप में एक आकर्षण है कि यह पंजाब का सबसे बड़ा गेमिंग जोन है जो कि 27000 स्क्वायर फ़ीट में बना है। राजन चोपड़ा ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर युवा गेमर्स तक और मध्यम आयु वर्ग से लेकर के बुजुर्गों तक “गेम ऑन इंडिया” में हर कोई मनोरंजक गेमों का आनंद उठा सकता है। यहाँ खाने के शौकीनों के लिए बेहतरीन फ़ूड और ड्रिंक्स के साथ एक शानदार रेस्टोरेंट है।

लोग जन्मदिन, किट्टी पार्टीज और अन्य यादगार कार्यक्रमों का जश्न मनाते हुए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। गेमिंग ज़ोन का माहौल ही लोगों के जीवन में सबसे अच्छे समय के साथ मौज-मस्ती से भरा होता है। प्रिंस चोपड़ा ने बताया कि गेम ऑन इंडिया में बोलिंग, बम्पर कार्स, जंपी बम्पी, किड्स पैराडाइस, कार राइडिंग, वर्चुअल क्रिकेट, 9डी, सिमुलेटर, नई टेक्नोलॉजी की गेमें शामिल हैं।

Game on India will start on December 24 with live band fun activities and games Appeal to all jalandharites to join the opening Anil Chopra St Soldier Group PPR Group Jalandhar

इसके साथ डांस और म्यूजिक प्रेमियों के लिए ओपन म्यूजिक है जिस पर वह अपना पसंदीदा म्यूजिक लगाकर एन्जॉय कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए एक विशेष किड्स पैराडाइज है। यह छोटे बच्चों के लिए कल्पना का एक पूरा साम्राज्य है, एक बार जब बच्चे इस सपनों की दुनिया में होंगे, तो उनका इतनी जल्दी घर जाने का मन नहीं करेगा। श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि 24 दिसंबर को यह सभी के लिए लाइव बैंड, फन एक्टिविटीज के साथ शुरू होने जा रहा है जिसमें हम सभी शहरवासियों को इसका हिस्सा बनने की अपील करते हैं।

Latest News