PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में कई जगहों पर अवैध निर्माण मौजूदा सरकार के दिग्गज नेताओं की आंख के नीचे चल रहे हैं, लेकिन इसके बारे में ना तो दिग्गज नेता कुछ बोल रहे हैं और ना ही निगम कमिश्नर व अधिकारी, अगर इस दौरान किसी पर करवाई हुई भी तो सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर, आज सील लगी तो दो दिन में खुल गई /
2022 में हुआ सबसे बड़ा पंजाब पुलिस का घोटाला, जिसमें मिले पुलिस के अधिकारी और मौजूदा सरकार के नेता और स्कूल मालिक, कहां गया पैसा, जल्द होगा खुलासा,
चाहे वह मास्टर तारा सिंह नगर की हवेली हो या पूर्व विधायक की छत्रछाया में बने शहर के पॉश इलाकों में कमर्शियल इमारतें और दुकानें सब सेटिंग के बाद खुल चुकी हैं हो सकता है कि इस बारे में सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा को भी कुछ पता न हो, क्योंकि हो सकता है कि वह इन सभी बातों से बेखबर हों, लेकिन उनके चम्मचों को इस मलाई और कमाई का सब को पता है चाहे वह उनके निजी PA ही क्यों न हों, घंटों फ़ोन पर जो बातें हो रही हैं उनके रिकॉडों को अगर खंगाला जाये तो हो सकता है मौजूदा विधायक को कुछ पता चले, लेकिन उनके पास इतना समय नहीं है कि वह यह सब करें /
खेर हम आपको आज बताते हैं कहां हो रहा है अवैध निर्माण यह निर्माण कहीं और नहीं बल्कि GNDU कैंपस के बिलकुल पास हो रहा है जिसकी ख़बर फ़िलहाल कइयों को है जिनमें इलाके का इंस्पेक्टर, ATP या फिर इलाके में घूमने वाले जाली चम्मचे वो भी मौजूदा सरकार के, जिनकी बदौलत चादन दिनों में यह इमारत बनकर खड़ी हो चुकी है और नगर निगम जालंधर को इसके मालिक ने मोटा चुना दिग्गज नेता के चम्मचों के इशारे पर लगाया गया है /
अक्सर देखा गया है कि कई जगहों पर निगम अधिकारी कार्रवाई के नाम पर वाह वाही लुटे हैं, लेकिन उस जगह हमेशा करवाई होती है जो मौजूदा पार्टी के विरोधी हैं जबकि मौजूदा पार्टी के रहनुमाओं पर रेहम बक्शा जाता है और करवाई के नाम पर होती है सिर्फ खानापूर्ति? फिर भी इन बिल्डरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इन्हें किसी अधिकारी या निगम का डर नहीं है /
यह अवैध निर्माण लगातार शहर में किये जा रहे हैं, फ़िलहाल इस इमारत में बिल्डरों ने बेसमेंट भी बना डाली और पहली और दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल तैयार हो चुकी है / इतना सब होने के बावजूद निगम के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं / उन्हें अपने निगम खजाने को भरें कि कोई भी परवाह नहीं है / लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं /
अब देखना यह होगा कि नए कमिश्नर व मौजूदा विधायक इस अवैध इमारत के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेंगे या नहीं? लेकिन बिल्डरों द्वारा बड़ी बेधड़क तरीके से अवैध निर्माण लगातार जारी है / कहा जा रहा है इस भवन के बारे में पंजाब शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है / अब देखना यह है कि भगवंत मान जी की सरकार इस पर कोई कार्यवाही करती है या अन्य शिकायतों की तरह इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा /








































