PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में 2 दिन बाद पूर्व पार्षद विक्की कालिया का हुआ अंतिम संस्कार, बेटा नहीं दे पाया मुखाग्नि, के.डी. भंडारी ने क्या कहा,

Former councilor Vicky Kalia was cremated after 2 days in Jalandhar son could not lit the funeral pyre Big News

नम: आँखों से परिवजनों समर्थकों व कांग्रेस के नेताओं ने दी अंतिम विदाई,

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सोमवार को कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया का अंतिम संस्कार हो गया। कालिया को उनका बेटा मुखाग्नि नहीं दे पाया। दरअसल, ग्रांट घोटाले में कालिया के साथ उनका बेटा अंशुमन भी नामजद है। अंशुमन की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी रद हो चुकी है। जमानत रद होने के बाद अंशुमन अंडर ग्राउंड है। ऐसे में बेਟੇ की जगह भाई ने मुखाग्नि दी।

वहीं विक्की कालिया के माता पिता रो-रो कर कह रहे थे कि यह कैसी राजनीति है कि एक बेटा अंतिम संस्कार में अपने पिता को अग्नि भी नहीं दे पाया। इस गंदी राजानीति ने उनका घर उजाड़ कर रख दिया है। कालिया के अंतिम संस्कार में नार्थ के विधायक बावा हेनरी, जिला शहरी प्रधान और सेंट्र्ल से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।

Former councilor Vicky Kalia was cremated after 2 days in Jalandhar son could not lit the funeral pyre Big News

वहीं दूसरी तरफ पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा समेत कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। इसी बीच यह भी पता चला है कि केस दर्ज होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक केडी अंडर ग्राउंड हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

केडी भंडारी ने DGP को लिखी मेल पूर्व विधायक केडी भंडारी ने सारे मामले से ई-मेल को माध्यम से DGP गौरव यादव को अवगत करवा दिया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। परिजनों ने केस दर्ज होने के बाद संस्कार करने की बात मानी है। साथ ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी न होना राजनीतिक दबाव दिखा रहा है।

Latest News