PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

NIA को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

NIA arrested 6 criminals including Lawrence Bishnoi aide National investigating agency conducted raids in 8 states NIA

PTB Crime न्यूज़ दिल्ली : आतंकवाद, गैंगस्टर और ड्रग्स व हथियारों की तस्करी से जुड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishonoi) के सहयोगी समेत 6 आरोपियों को एनआईए (NIA) ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आठ राज्यों में 76 स्थानों पर एनआईए की हालिया छापेमारी (NIA Raid) के बाद हुई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लकी खोखर उर्फ डेनिस सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कनाडा स्थित ‘नामित आतंकवादी’, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का करीबी सहयोगी है। आतंकवाद, गैंगस्टर और ड्रग्स व हथियारों की कमर तोड़ने के लिए एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, एनसीआर, महाराष्ट्र और एमपी में छापे मार कार्रवाई की थी।

एनआईए के हत्थे चढ़ें लोगों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के सहयोगी भी शामिल हैं। एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक पोखर डाला के लिए काम कर रहा था, जो देश में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिख यूथ फेडरेशन, बब्बर खालसा सहित कई खालिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटक, आईईडी आदि की तस्करी में शामिल रहा है। खोखर के अलावा एनआईए ने लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर उर्फ चीकू चौधरी, हरि ओम को गिरफ्तार किया है।

Latest News