PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों को पुलिस ने उठाना किया शुरू, माहौल हुआ तनावपूर्ण,

amritsar waris punjab de jathedar amritpal singh protest amritsar ajnala case register against police protection Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह अपने करीबी साथी तूफान की गिरफ्तारी के बाद आज प्रदर्शन करने जा रहे हैं। अमृतपाल की तरफ से समर्थकों को 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। अमृतपाल सिंह आप तो नहीं पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया है। अमृतसर के अजनाला में माहौल गरमाने लगा है। अमृतपाल की तरफ से अजनाला पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इसी थाने में अमृतपाल,

उनके साथी तूफान सहित 5 अन्य और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमृतपाल सिंह ने तूफान की गिरफ्तारी के बाद ही पंजाब पुलिस को धमकी दे दी थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी तीखे तेवर दिखाते हुए हश्र इंदिरा गांधी की तरह करने वाली बात कही थी, लेकिन बीते कल ही उन्होंने इस पर यू-टर्न ले लिया और कहा कि अमित शाह उन्हें मरवाना चाहते हैं, वाली बात कह दी। वहीं उन्होंने घोषणा की थी कि आज वह अजनाला में अपने समर्थकों के साथ धरना देने पहुंचेंगे।

अमृतपाल सिंह आप तो नहीं पहुंचे, लेकिन समर्थकों का जमावड़ा अजनाला पहुंचना शुरू हो गया है। भीड़ में पुलिस ने इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे घसीट कर गाड़ी में बिठाने वाली थी तभी एसएसपी रूरल वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया।युवक ने बताया कि वह अमृतपाल सिंह के आह्वान पर यहां पहुंचा था। उसकी तरफ से कोई हरकत भी नहीं की गई, जिसके बाद भी पुलिस ने उसे पकड़ कर गिरफ्तार करने की कोशिश की।

अमृतपाल ने पंजाब के युवाओं को अधिक से अधिक अजनाला पहुंचने का न्योता दिया है। पुलिस का अनुमान है कि 1 हजार से अधिक लोग इस प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने वहां 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को संभाला जा सके। कुछ दिन पहले 15 फरवरी की रात अजनाला में पहुंचे चमकौर साहिब के बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। जंडियाला गुरु के पास मोटर पर, जहां अमृतपाल सिंह भी मौजूद था, पर बरिंदर सिंह के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर अमृतपाल व उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Latest News