PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आंतकी पन्नू ने दी अमृतसर, लुधियाना और जालंधर रेलवे स्टेशन बंद रखने की धमकी,

Punjab amritsar sfj gurpatwant pannu khalistan slogans amritsar g20 summit target aap cm bhagwant mann india home minister amit shah

पीटीबी न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में होने जा रहे G20 सम्मेलन से पहले सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तान समर्थन में नारे लगवा दिए हैं। यह नारे वेरक बाइपास पर लगवाए गए हैं। नारे लगवाने के साथ ही पन्नू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए धमकी भरी वीडियो भी जारी कर दी है।

Punjab amritsar sfj gurpatwant pannu khalistan slogans amritsar g20 summit target aap cm bhagwant mann india home minister amit shah
आंतकी पन्नू ने दी अमृतसर, लुधियाना और जालंधर रेलवे स्टेशन बंद रखने की धमकी,

पन्नू ने ऐलान किया है कि वे और उसके समर्थक 15-16 मार्च को अमृतसर, जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशन बंद रखेंगे। इतना ही नहीं, 15-16 मार्च को अमृतसर में होने वाले G20 सम्मेलन में प्रदर्शन भी करेंगे ताकि 20 देशों के नुमाइंदों को पता चल सके कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं। इतना ही नहीं, G20 देशों का पंजाब में नहीं, खालिस्तान में स्वागत है।

आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दे दी है। पन्नू का कहना है कि अमृतसर की धरती पर सैंकड़ों सिख शहीद हुए हैं। उनके नाम पर 100 करोड़ रुपए से नई सड़कें बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं। सीएम भगवंत मान और अमित शाह याद रखें। जो लाशें घर आती हैं, एक दिन समय आएगा, वे लाशें उनके घरों को जाएंगी।

पन्नू ने अपनी वीडियो में सीएम व गृहमंत्री को चेताया है कि खालिस्तान समर्थक वेरका तक पहुंच चुके हैं। आने वाली 15-16 मार्च को वे अमृतसर में होने वाली G20 में पहुंचेंगे और देशों के अधिकारियों के सामने आवाज उठाएंगे। पन्नू की बात करें तो G20 को लेकर उसकी यह तीसरी धमकी है। तकरीबन दो दिन पहले पन्नू ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थन में झंडे लगाए थे और नारे लिखे थे। वहीं बीते कल सोमवार को पन्नू ने मक्खू रेलवे स्टेशन पर खाली स्थान के समर्थन में नारे लिखवाए थे। यहां भी उसने अपनी धमकी में G20 का जिक्र किया था और पंजाब को खालिस्तान बताया था।

Latest News