PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में 9 वर्षीय बच्चे से शिवसेना नेता के रिश्तेदार ने किया कुकर्म, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

jalandhar basti sheikh minor child raped nine year old boy lured then committed misdeeds 2 culprits arrested Big News

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में एक बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। होली के त्योहार पर सारी हदें पार करते हुए बस्ती शेख में एक नाबालिग के साथ कुछ युवकों ने कुकर्म कर डाला। होली खेल रहे 9 साल के मासूम को पहले युवकों ने लालच देकर बहाने से बुलाया फिर उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर डाला।

जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख इलाके में नौ साल का नाबालिग अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। वहीं पर पास में रहने वाले युवकों ने बच्चे को रंग देने का लालच दिया। उसे बहाने से घर में गए और उसके साथ सारी हदें पार करते हुए कुकर्म कर डाला। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म होने के बाद वह दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा। घर पर जब परिजनों ने पूछा कि कहां था और कहां पर दर्द हो रहा है तो बच्चे ने सारी आपबीती बताई। बच्चे ने यह भी कहा कि जिन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया है वह पहले भी मोहल्ले में उसे परेशान करते रहे हैं।

पुलिस ने युवक का मेडिकल करवा लिया है जिसमें कुकर्म की पुष्टि हो गई है। यह भी पता चला है कि जिन युवकों ने मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की है वह जालंधर के एक शिवसेना के नेता के रिश्तेदार हैं, हालांकि रिश्तेदार द्वारा कुकर्म किए जाने की खबर मिलने के बाद शिवसेना नेता सामने नही आया है।

Latest News