PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के प्रसिद्ध एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक का हुआ अचानक निधन, फिल्म इंडस्ट्री व फेंस में शोक की लहर,

goodbye satish kaushik ruled industry three decades played magic acting with laughter Sad News PTB Big News

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं।

सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता।

अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे। बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली आए थे।

यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को वह बचा नहीं सके। आपको यह भी बता दें कि कौशिक कंगना रणौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे। कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

Latest News