PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

लुधियाना के इस कॉलेज के हास्टल में चाकू लेकर घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर रखा चाकू, छात्राओं ने लगाया धरना,

punjab ludhiana news man who entered hostel kept knife on girl neck female students protesting for no action

पीटीबी न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के चंडीगढ़ रोड स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कालेज में विवाद खड़ा हो गया है। यहां की छात्राओं का आरोप है कि एक शख्श उनके हॉस्टल में आया और छात्रा के गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की है। उसके द्वारा शोर मचाने पर वहां से भाग निकला।

इस घटना दो दिन पहले ही बताई जा रही है, उनकी तरफ से इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन को दी थी मगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया है। छात्राओं को आरोप है कि इससे पहले भी एक युवक उनके हास्टल में घुस आया था।

मिली शिकायत के बावजूद कालेज प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की और इसी कारण यहां पर अलग अलग कोर्स करने वाली छात्राओं ने आज धरना प्रदर्शन किया और कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना मोती नगर प्रभारी जगदीप सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज सुबह ही इस संबंधी सूचना मिली थी और इसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं।

फ़िलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक हास्टल में आया और करीबन सात से आठ मिंट तक अंदर रहा। उसने छात्रा के गले पर चाकू रखा था और उसके साथ छेड़छाड की है। वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Latest News

Latest News