PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

हल्का नकोदर में बड़ी संख्या में सरपंच और पंच आम आदमी पार्टी में हुए शामिल,

constituency Nakodar large number of sarpanch and panch joined the Aam Aadmi Party Loksbha Byelection Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ नकोदर / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी को आज उस समय और मजबूती मिली जब नकोदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्रजीत कौर मान और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में हल्के की कई ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच अन्य दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान, जल संसाधन विभाग रणजीत सिंह चीमा, किसान विंग के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गिल अध्यक्ष किसान विंग, गगन धालीवाल यूथ विंग अध्यक्ष, दर्शन सिंह टाहली व प्रदीप शेरपुर ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के हर गांव के विकास के लिए काम कर रही है। इस मौके नकोदर विधानसभा हल्के की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने संबोधित करते हुए कहा कि नकोदर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के विकास के लिए काम करना उनका भी सपना है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए परियोजनाएं और अनुदान ला रही हैं ताकि गांवों के रुके हुए काम पूरे हो सकें और क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में दी गई गारंटियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से जुड़ने वाले हर कार्यकर्ता का बिना कोई भेदभाव एकजैसा सम्मान किया जाता है।

आज यहां पार्टी में शामिल हुए पंचों-सरपंचों ने वादा किया कि वे जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त दिलवाकर जितवाएँगे, क्योंकि हमें इस पार्टी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि ‘आप’ ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों का दुःख समझा है, वर्ना इससे पहले अन्य पार्टियां अब तक सिर्फ झूठे वादे करती रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन रात काम कर रही है।

इस मौके पर ‘आप’ में शामिल होने वाले पंचों और सरपंचों में सरपंच कंग, देवराज सरपंच बाउपुर, सरपंच कोटला जंगा अमरजीत कौर, सरपंच मूसेवाला कृष्णा देवी, सरपंच तुत कलां, सरपंच धालीवाल, तलविंदर सिंह, हरदेव सिंह खीवा, पूरन सिंह, सरपंच गंधारण शामिल हैं. , केवल कुमार मीरांपुर, पुष्पा रानी सरपंच नवा ग्राम सौकिया, सरपंच थाबलके अमरजीत कौर, सरपंच चनिया गांव दर्शन सिंह, सरपंच धेरियान जसवीर सिंह, सरपंच गांव गहीर धरम पाल, सरपंच नंगल जीवा बलवीर कौर, सरपंच फाजिलपुर शामिल है। ‘आप’ में शामिल होने वाले पंचों और सरपंचों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा किया।

Latest News