PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हार्ट्स में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने ‘हमारी विरासत, हमारी संस्कृति’ थीम के तहत मनाया ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’

Students of Heritage Club celebrated World Heritage Day under the theme Our Heritage Our Culture' at Innocent Hearts

PTB न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों ‌(ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर) में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। हेरिटेज क्लब के एंबेसडर विद्यार्थियों ने बताया कि इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य मानव-सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को देश की धरोहर भारतीय स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों की पूर्णरूप से जानकारी दी। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति को आधार बनाकर ‘यूनिटी इन डाइवर्सिटी’ थीम पर कोलाज़ मेकिंग गतिविधि में भाग लिया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से ‘कजल द ब्रेन’ क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई।

‘हमारी विरासत, हमारी संस्कृति’ थीम के तहत विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए ‘जंग-ए-आज़ादी’ करतारपुर ले जाया जाएगा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे सदैव देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। विभिन्न गतिविधियों जैसे शबद-गायन, पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा,

भाँगड़ा की अत्यंत मोहक प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का प्रमाण दिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि अगर वे भी देश की धरोहर को‌ साफ-सुथरा रखेंगे, उसे किसी तरह की हानि न पहुँचाएँगे, तो वे भी किसी न किसी रूप में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे पाएँगे।

Latest News