PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

सांसद बनने पर स्मार्ट सिटी के पैसों से हुए भ्रष्टाचार का पाई पाई का लिया जाएगा हिसाब : इंदर अटवाल

becoming a Member of Parliament every penny of corruption caused by smart city money will be accounted for: Inder Atwal Loksbha byelection Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 9 के अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में हरबंस नगर वार्ड नंबर 47 व वार्ड नंबर 46 बिंदा चौक में बैठको का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं, नौजवान व मोहल्ला वासी शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी एवं अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल,

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद खन्ना, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, सुभाष भगत, दविंदर अरोड़ा, गोल्डी भाटिया, कुमुद शर्मा, प्रोफेसर योगराज शर्मा, दीपक जोड़ा उपस्थित थे। इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने मोहल्ला वार्ड नंबर 47 हरबंस नगर के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर की जनता कमल का बटन दबाने के लिए 10 मई का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

क्योंकि एक साल में भगवंत मान की सरकार ने पंजाब का विकास नहीं विनाश कर दिया है। अटवाल ने कहा कि जालंधर की जनता ने अब ठान लिया है कि भाजपा को ही लाना है और कमल का बटन दबाना है। क्योंकि जालंधर की जनता को पता है कि जालंधर शहर का चहुमुखी विकास अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है। अटवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक साल के अत्याचारों का जवाब जालंधर की जनता 10 मई को कमल का बटन दबा कर देगी,  क्योंकि जालंधर के गांव गांव गली-गली में चर्चा है कि पंजाब का नेता कैसा हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जैसा हो।

अटवाल ने कहा कि भाजपा को वोट देना इसलिए जरूरी है कि क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। अगर भाजपा का उम्मीदवार जीतता है तो तभी जालंधर सच में स्मार्ट सिटी बनेगा। पहले जो भी स्मार्ट सिटी का केंद्र सरकार द्वारा पैसा भेजा गया है वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार कर अपनी जेब में डाला है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि जीतने पर इस भ्रष्टाचार के पैसे की पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Latest News