PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

प्रसिद्ध ज्वैलर्स के बेटे को मिली धमकी, कहा 5 लाख जालंधर बाइपास पर पकड़ा दो, दुकान के आसपास घूम रहे हैं मेरे लोग, मचा हड़कंप,

punjab ludhiana ludhiana kotmangal jeweler son gangster goldy brar extortion threat call Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में एक ज्वैलर्स के बेटे को इंटरनेशनल नंबर से मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी की कॉल आई। कॉल करने वाले ने ज्वैलर्स के बेटे से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। आरोपी ने कॉल करके युवक से कहा कि वह उसे पैसे देने के लिए जालंधर बाइपास के पास आ जाए। जहां उसके लोग मौजूद हैं, जो पैसे ले लेंगे। उसने यहां तक कहा कि वह चाहे तो खाता नंबर पर पैसे भेज दे।

यदि वह पैसे नहीं देगा तो उसे जान से मार देंगे। उसके साथी दुकान के आसपास ही घूम रहे हैं। ज्वैलर्स के बेटे ने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। कोटमंगल इलाके के 17 वर्षीय देव भसीन को ये कॉल अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आई है। देव भसीन ने बताया कि जिस समय कॉल आई वह मार्केट में कोई सामान खरीदने गया था। उसने इस घटना के बारे तुरंत पिता रिंकू भसीन को जानकारी दी।

पुलिस को दी शिकायत में देव ने बताया कि उसके पास एक यूएस नंबर से सात कॉल आई थी। उन्होंने चार कॉल अटेंड की, जिसमें आरोपी ने उनसे 5 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह गोल्डी बराड़ है, जो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है।

इसके बाद जब उसके पिता ने फोन करने वाले से कहा कि वह कॉल रिकॉर्ड करके पुलिस को रिपोर्ट करेगा तो उसने फोन काट दिया और फिर दोबारा फोन नहीं किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह लगातार डर के साए में जी रहा है। थाना डिवीजन नंबर 6 के अधिकारी सतवंत सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। फोन करने वाले की पहचान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Latest News