PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर बैठने की नहीं है इजाजत, 109 लोगों पर दर्ज हुई FIR,

wrestlers are no longer allowed sit at jantar mantar fir against 109 people including bajrang sakshi Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा कि कल के प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बात-चीत की गई पर इन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। उसके बाद इन्हें हिरासत में लेना पड़ा। हमने शांतिपूर्ण तरीके से इन्हें हिरासत में लिया है। अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है लेकिन इन्हें अब जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि रविवार को दिल्ली में नए संसद भवन के सामने महापंचायत में शामिल होने जा रहे पहलवानों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प हुई। पुलिस ने महापंचायत की इजाजत नहीं दी थी। पहलवानों ने नई संसद तक जाने के लिए बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस से उनकी झड़प हुई। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों के टेंट उखाड़ दिए। बजरंग, साक्षी और विनेश समेत 109 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इन पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं। कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पहलवानों को अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर पहलवान किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन के लिए इजाजत मांगते हैं तो पुलिस दे देगी।

Latest News