PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

बड़ी वारदात, पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कारिंदों से फायरिंग करते हुए लुटेरे लूट ले गए 40 लाख केश, पंजाब भर में है अलर्ट,

crime cash loot petrol pump worker saidpura village fatehgarh sahib Big Breaking News Fatehgarh Sahib

PTB Crime न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते फतेहगढ़ साहिब के गांव सैदपुरा में आज यानि सोमवार की सुबह पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे।

इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूर लुटेरों पर तानी तो उन्होंने उसकी बंदूक छीन ली और कैश छीनकर बंदूक फेंककर भाग निकले। वहीं इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्टमाजरा के पास भारत पेट्रोलियम के पंप से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं।

Latest News