PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में टॉप रैंक एवं गोल्ड मेडल किये हासिल

KMV Collegiate school girl students secured top rank and gold medals in National Science Olympiad Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के द्वारा सदा छात्राओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता रहता है, जिसके फलस्वरूप छात्राएं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्था को गौरवान्वित करती आ रही है।

इसी श्रंखला में कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने नेशनल साइंस ओलंपियाड (एन.एस.ओ.) में भाग लेते हुए अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर टॉप रैंक तथा गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में लगभग 45 छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमें से 10+1 साइंस की छात्राओं जसमीन, सिमरनप्रीत,

भूमिका तथा जसप्रीत ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान और चौथा हासिल करने के साथ-साथ गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस भी प्राप्त किए। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और साथ ही परीक्षा के कोऑर्डिनेटर डॉ नीतू चोपड़ा के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

Latest News