PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मुख्य सचिव ने कजौली वाटर वर्कस से पानी की सप्लाई का लिया जायज़ा

chief-secretary-reviews-the-drinking-water-supply-situation-from-kajauli-water-works-providing-adequate-drinking-water-to-chandigarh-mohali-and-chandimandar-is-a-top-priority-anurag-verma-punjab

चंडीगढ़, मोहाली और चंडीमंदिर को पीने वाला अपेक्षित पानी मुहैया करवाना प्रमुख प्राथमिकता : अनुराग वर्मा

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज सम्बन्धित विभागों, सेना, एन. डी. आर. एफ. के प्रतिनिधियों और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार पड़ रही तेज बारश के कारण कजौली वाटर वर्कस में क्षतिग्रस्त पीने वाले पानी की पाईपों के कारण पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घटना वाली जगह का निजी तौर पर दौरा करके रिपोर्ट देने के लिए कहा।

मीटिंग में बताया गया कि भाखड़ा मैन लाईन से कजौली वाटर वर्कस के द्वारा रोज़मर्रा के ट्राईसिटी को पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाता है। १२० मिलियन गैलन प्रति दिन क्षमता वाली पाँच पाईपों में से पंजाब के जल सप्लाई विभाग की एक पाईप को नुकसान हुआ जबकि चंडीगढ़ प्रशासन की एक पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। दोनों पाईपों की क्षमता २०-२० मिलियन गैलन प्रति दिन है।

श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि चाहे कि चंडीगढ़ की एक पाईप लाईन पूरी तरह टूट गई है, जनहित को ध्यान में रखते हुये उपलब्ध पानी में से चंडीगढ़ को उपयुक्त हिस्सा पानी दिया जा रहा है जिससे लोगों को कोई मुश्किल न आए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, मोहाली और चंडीमन्दर को पीने वाला अपेक्षित पानी मुहैया करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

मुख्य सचिव ने नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर को कहा कि जब तक पानी की सप्लाई कम है तो वह चंडीगढ़ वाले पानी के हिस्से के तौर पर चंडीमन्दर की पानी की सप्लाई यकीनी बनाएं जिससे भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के हैडक्वाटर स्थित सेना के अफसरों और जवानों को कोई मुश्किल न आए। इसके साथ ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त पानी की पाईप की मुरम्मत का काम जंगी स्तर पर किया जाये।

मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव जल स्रोत को सेना और एन. डी. आर. एफ. के जवानों को साथ लेकर कजौली वाटर वर्कस वाली जगह का दौरा करके वहां पानी के प्रबंधन के लिए रेत की बोरियाँ लगाने और पानी का स्तर घटाने के निर्देश दिए जिससे क्षतिग्रस्त पाईपों की मुरम्मत के काम में कोई मुश्किल न आए। उन्होंने रूपनगर ज़िला प्रशासन को यह काम प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा।

मीटिंग में प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास ए. के. सिन्हा, प्रमुख सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन जसप्रीत तलवार, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, डायरैक्टर जल सप्लाई और सेनिटेशन मुहम्मद इशफाक और पश्चिमी कमांड के प्रतिनिधि सलाहकार सिवल सेना मामले कर्नल जे. एस. संधू उपस्थित थे। नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर आनिन्दता मित्रा, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर प्रीति यादव और एन. डी. आर. एफ. के कमांडैट संतोष कुमार वीडियो कानफरसिंग के द्वारा उपस्थित हुए।

Latest News