PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की सबसे प्रसिद्ध चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों के घर पर आकर रविवार रात दो युवकों ने गोलियां चला दीं, इसमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान अनुज निवासी भिवानी और घायल छात्र की पहचान पवनीत के रूप में हुई है, जो कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।
रविवार रात दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उन्होंने दोनों से किसी बात को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान अचानक युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए युवकों ने खुद को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अनुज और पवनीत गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।
आसपास के लोग गोलियां चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर दोनों घायल छात्रों को देखकर उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले गए। वहां पर अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पवनीत को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर अब पवनीत का इलाज चल रहा है।
आपको बता दें की इससे पहले भी मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चर्चाओं मैं रह चुकी है, जब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था हालांकि, मोहाली पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड्स के हवाले से दावा किया था कि किसी छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की है, जिसके बाद पुलिस ने जाँच के बाद पहले एक छात्रा को गिरफ्तार किया था और बाद में छात्रा के बॉयफ्रेंड जिसके कहने पर छात्रा ने हॉस्टल में लड़कियों का विद्ये बनाया था।






































