PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर चली गोलियां, परिवार के तीन सदस्य हुए घायल,

punjab-jalandhar-attack-sharpen-weapon-jalandhar-cable-operator-sagar-bullet-firing-demanding-one-lakh

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में देर रात यानि सोमवार की रात गुंडागर्दी का नंगा नाच उस समय देखने को मिला। जब मोहल्ला गोबिंदगढ़ में हफ्ता वसूलने वाली गुंडों की गैंग ने केबल ऑपरेटर शरणदीप सागर के घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में खुद सागर, उसके पिता दलजीत सिंह और माता सुखमिंदर कौर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हफ्ता वसूलने वाली गैंग ने इसलिए हमला किया, क्योंकि केबल ऑपरेटर ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था। हमला करने की वारदात केबल ऑपरेटर के घर में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है।

वहीं सागर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसने अपने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर भी किए, लेकिन गुंडा तत्वों ने उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। सागर ने कहा कि जो गुंडा गैंग रात को हफ्ता वसूलने के लिए उनके घर पर आई थी, उसने पहले भी उन्हें पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था।

सागर ने बताया कि हमलावर उनके मोहल्ले के पास ही रहते हैं। हमला करने वालों की संख्या 5 थी, जिनमें रोहण, गोपी, राहुल शामिल थे। वह एक कार और एक ऑटो में सवार होकर आए थे। हमलावर उनसे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वह जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। सागर ने बताया की उनके पिता दलजीत मंदिर के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का कैश करीब 70 हजार रुपए और बेटे के गले से सोने की चेन आरोपी लूटकर फरार हो गए हैं।

Latest News