PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

शिवसेना नेता के बेटे की मिलीभगत पंजाब के प्रसिद्ध ज्वेलर का 6 करोड़ का सोना हुआ खुर्द-बुर्द, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार,

gold-of-ludhiana-jeweler-looted-in-delhi-one-arrested-national-chairman-kashmir-giri-and-his-son-rajan-bawa-connivance-of-shiv-sena-leader-son

PTB Crime न्यूज़ खन्ना : लुधियाना के एक ज्वेलर का करीब 6 करोड़ रुपये का सोना दिल्ली में खुर्द-बुर्द कर दिया गया। इसका मास्टरमाइंड लुधियाना का सुशील टोपी निकला है, जिसे दिल्ली पुलिस ने सरहिंद के जग्गी रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया। इस कांड में खन्ना का रहने वाला इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट का राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीर गिरी और उसका बेटा राजन बावा भी शामिल है। इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने खटीकां चौक स्थित घर में रेड की, लेकिन दोनों नहीं मिले।

ज्वेलर रविंदर कुमार निवासी न्यू सुभाष नगर ने बताया कि नलके वाली गली में उनकी आरएन ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बतौर ड्राइवर लुधियाना का बलराज सिंह उसके पास काम करता था। खन्ना का राजन बावा उसका कर्मचारी था। 10 जुलाई को बलराज सिंह के साथ राजन बावा को दिल्ली से सोना लेने भेजा गया था। 10 जुलाई की रात करीब 9 बजे एचआर इंटरप्राइजेज करोल बाग नई दिल्ली से इन दोनों ने 10 किलो सोने की 10 प्लेटें लीं। प्रत्येक प्लेट का वजन एक किलो था।

gold-of-ludhiana-jeweler-looted-in-delhi-one-arrested-national-chairman-kashmir-giri-and-his-son-rajan-bawa-connivance-of-shiv-sena-leader-son

सोने की प्लेटें लेने के बाद फोन पर उसे कंफर्म किया गया। राजन बावा ने फोन करके बताया कि सोने की प्लेटें ले ली हैं। इसी दौरान हरियाणा मैत्री भवन रानी बाग दिल्ली के पास पहुंचने के बाद उसे फिर फोन आया। उसे राजन बावा ने कहा कि एक आई-20 कार उनका पीछा कर रही थी। इस गाड़ी से उन्हें घेर लिया गया। कार में से दो व्यक्ति निकले हैं, जिनमें से एक खुद को सेंट्रल जीएसटी का इंस्पेक्टर सतबीर सिंह और दूसरा रवि कुमार बता रहा है। तीन लोग गाड़ी में बैठे हैं। ये लोग सोने के बिल मांग रहे हैं।

रविंदर के अनुसार उसने राजन बावा के फोन पर वाट्सएप कॉल के माध्यम से बात की तो खुद को जीएसटी अधिकारी बताने वालों ने बिल मांगे। उसने अधिकारियों से कहा कि बिल उसके पास हैं। बिल अगले दिन दफ्तर में लाने को कहा गया। 11 जुलाई को वे बिल लेकर दिल्ली चले गए। उसी दिन से राजन बावा उनके संपर्क में नहीं रहा। वह अपने स्तर पर संबंधित जीएसटी दफ्तर में गए। वहां से उन्हें पता चला कि विभाग को सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Latest News