PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्करों को दिए आदेश,

punjab-fazilka-abohar-shiromani-akali-dal-sukhbir-badal-meeting-regarding-loksabha-election-2024-preparations

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल अकेले लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतरेगी और सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात दोहराते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि वे अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। आम आदमी पार्टी को खदेड़कर सत्ता से बाहर करना है। मंगलवार को पार्टी प्रधान ने अबोहर हल्के के पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की।

गांव बादल में हुई बैठक में दौरान सुखबीर बादल ने अबोहर हल्के की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करते कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी है। इसके वादे झूठे हैं। इसके दावे भी अब तक खोखले ही साबित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी परेशान होने लगी है, क्योंकि चुनाव के समय पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही हर महिला को प्रति माह 1000 रुपए दिया जाएगा, लेकिन यह योजना आज तक लागू नहीं हुई। प्रदेश बाढ़ की आपदा से गुजर रहा है, लेकिन राहत कार्य नहीं किए गए। 

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सुखबीर बादल के प्रयासों से हरिद्वार के लिए कई मेला स्पेशल सहित अन्य स्पेशल रेल गाड़ियां शुरू करवाने पर उनका धन्यवाद किया, लेकिन श्रीगंगानगर से हावड़ा के बीच चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ी आज तक शुरू नहीं की गई, जिससे दूर दराज राज्यों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों अबोहर से मांगी गई RTI में खुलासा हुआ है कि रेलवे ने कुछ सुरक्षा कारणों से इस गाड़ी को रोक रखा है,

जिसे शीघ्र ही शुरू करवाया जाए। इस मांग पर सुखबीर बादल ने तुरंत ही रेल मंत्रालय को पार्टी की ओर से पत्र लिखने के आदेश दिए। साथ ही पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। बैठक में अबोहर से सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सकत्तर जनरल हरचरण सिंह पप्पू, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरविंद्र सिंह हैरी तथा शहरी प्रधान पटेल घुल्ला सहित एडवोकेट वरिंद्र ग्रोवर, हरपाल सिंह संधू व सुरजीत सिंह जीत आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।

Latest News