PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

ADAS टेक्नोलॉजी के साथ 2023 टोयोटा लांच करने जा रही है लग्जरी कार, जानें फीचर और कीमत,

toyota-kirloskar-motor-launches-all-new-2023-toyota-vellfire-luxury-mpv-in-india-know-price-features-specs

PTB News Auto / Car-Bikes / नई दिल्ली : Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने गुरुवार को देश में अपडेटेड Vellfire (वेलफायर) लग्जरी एमपीवी लॉन्च की है। नई 2023 Toyota Vellfire के हाई ग्रेड वैरिएंट की कीमत 1.19 करोड़ रुपये तय की गई है। जबकि हायर-स्पेक वीआईपी ग्रेड – एक्जीक्यूटिव लाउंज वैरिएंट की कीमत 1.29 करोड़ रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मॉडल की कस्टमर डिलीवरी नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मॉडल को शून्य उत्सर्जन मोड पर 40 प्रतिशत दूरी और 60 प्रतिशत समय तक चलने में सक्षम माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह मॉडल ब्रांड के टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो बेहतर सवारी क्षमता के लिए एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम के साथ आता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है, जो 142 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट और 240 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

toyota-kirloskar-motor-launches-all-new-2023-toyota-vellfire-luxury-mpv-in-india-know-price-features-specs

इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जिससे कम उत्सर्जन पैदा होता है। नई 2023 Toyota Vellfire एमपीवी के एम्बलेम के लिए रिवर्स स्लैंट मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है, जो आगे से पीछे तक फैला हुआ है, जिससे यह सड़क पर एक बोल्ड मौजूदगी रखती है। वाहन के किनारों पर शार्प डायनैमिक कैरेक्टर लाइन्स हैं, जो ताकत और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसे तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस – प्लैटिनम पर्ल व्हाइट, जेट ब्लैक और प्रेशियस मेटल में पेश किया गया है।

इस लग्जरी एमपीवी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सीटों के बीच की दूरी बढ़ने के साथ इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है। ड्राइविंग पोजीशन में मॉडिफिकेशन करके आगे और दूसरी पंक्ति की सीटों के बीच की दूरी बढ़ा दी गई है। सीटों की तीसरी पंक्ति पर साइड क्वार्टर ट्रिम और पिछले दरवाजे के ट्रिम को पतला बनाया गया है। अंदर एक बहुत लंबा ओवरहेड कंसोल है जिसे छत के बीच में लगाया गया है।

इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर, एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। एक्जीक्यूटिव लाउंज में पिछली सीट पर 14 इंच का इंटरनेंट करता है। मॉडल में स्वतंत्र रूप से संचालित होने वाले मूनरूफ शेड्स के साथ पुल-डाउन साइड सन ब्लाइंड्स का फीचर मिलता है। इससे यूजर अतिरिक्त धूप को रोक सकता है। दूसरी पंक्ति की सीटें अब मसाज फंक्शन के साथ-साथ प्री-सेट मोड के साथ आराम को कस्टमाइज करने के लिए एक डिटेचेबल पावर कंट्रोल डिवाइस से लैस हैं।

Latest News

Latest News