PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब, जंग का बना मैदान, आपस में भिड़े मोहल्ला निवासी, चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से किया एक दूसरे को घायल,

battlefield-seen-nabha-locality-residents-clashed-with-each-other-attacked-with-bricks-stones-and-sticks-big-news

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला के नाभा के अधीन पड़ते अलहोरां गेट मोहल्ले में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मोहल्ले के निवासी की आपसी तकरार जंग के मैदान में बदल गई। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लोग किसी की जान की परवाह किए बगैर बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसमें युवाओं से लेकर महिलाएं भी इस लड़ाई में शामिल थीं।

मारपीट का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।  इस लड़ाई में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं जिनका इलाज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मौके पर पहले पक्ष के अल्फाज और उसकी मां मंजीत ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे लड़के पर हमला हुआ था। आज उन्होंने फिर हमला किया। आज भी उन्होंने हम पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला किया और हमें डर है कि वे हमें मार डालेंगे।

हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा है। इस संबंध में दूसरे पक्ष के गोबिंदा और उसकी ममता ने कहा कि वे हम पर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि हमने उनके लड़के को पीटा है, लेकिन हमने उनसे यह भी कहा कि अगर हमने पीटा है तो सबूत दें। हमने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि हमारी पंचायत ने आज का समय दिया था लेकिन आज पंचायत बैठने से पहले ही झगड़ा हो गया।

Latest News