PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, पंचायती ज़मीन घोटाले के मामले में विजीलैंस विभाग ने ADC और लाभार्थियों के खि़लाफ़ दर्ज की FIR

vigilance-bureau-books-adc-kuldeep-singh-and-beneficiaries-of-pathankot-panchayat-land-scam-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन घोटाले के सम्बन्ध में सेवामुक्त जि़ला विकास और पंचायत अफ़सर (डी.डी.पी.ओ.) कुलदीप सिंह, जिसके पास ए.डी.सी. (डी) पठानकोट का प्रभार भी था और सात प्राईवेट व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो औरतों को गिरफ़्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म ए.डी.सी. कुलदीप सिंह ने 27-02-2023 को वीना परमार और अन्य बनाम ग्राम पंचायत गाँव गोल, ब्लॉक नरोट जैमल सिंह, जि़ला पठानकोट के मामले में प्राईवेट व्यक्तियों के हक में फ़ैसला सुनाया था। उसके इस दुर्भाग्यपूर्ण फ़ैसले के कारण 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन कुछ प्राईवेट व्यक्तियों के नाम तबदील होने का रास्ता साफ हो गया था।

इस सम्बन्धी पूर्व डी.डी.पी.ओ. कुलदीप सिंह निवासी मकबूलपुरा (अमृतसर) और इस फ़ैसले के लाभार्थियों जिनमें वीना परमार निवासी कृष्णा नगर होशियारपुर, इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी, भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, तरसेम रानी निवासी गुरदासपुर, बलविन्दर कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट), मनजीत कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट) और प्रवीण कुमारी निवासी गाँव कलानौर (गुरदासपुर) शामिल हैं,

के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तारीख़ 09-08-2023 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. नं. 26 दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी और भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, जिनको करीब 29 एकड़ पंचायती ज़मीन मिली, को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी मुलजि़मों की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Latest News