PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पेशेवर 2 नशा तस्करों को हेरोइन के किया गिरफ्तार,

jalandhar-ramamandi-police-nabbed-drug-smugglers-without-number-motorcycle-heroin-recovered-punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर की रामामंडी पुलिस ने 2 युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। युवकों की पहचान अजीत नगर के रहने वाले सुखवंत उर्फ सुखा और उपकार नगर के रहने वाले सुरिंदरपाल उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। दोनों बिना नंबर की बाइक पर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें सूर्या एन्क्लेव के पास रोकने की कोशिश की तो इन्होंने अपनी बाइक भगा ली। पुलिस ने पीछा करते हुए उन्हें दबोच लिया।

तलाशी लिए जाने पर एक की जेब से 50 ग्राम तो दूसरे के जेब से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर नशा तस्कर हैं। दोनों पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी सुखवंत उर्फ सुखा पर विभिन्न थानों में 3 और सुरिंदरपाल उर्फ बिट्टू पर थाना रामामंडी में ही पहले एक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें : जालंधर वेस्ट के आप विधायक को माननीय अदालत ने दिया बड़ा झटका, लटकी गिरफ्तारी की तलवार,

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। अब तस्कर बड़ी नशे की खेप लेकर नहीं चलते, बल्कि डिमांड के अनुसार नशा करने वालों तक कम मात्रा में नशा पहुंचाते हैं। आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशा कहां से लेकर आए थे। जिनके भी नाम पूछताछ में सामने आएंगे जांच के बाद उन्हें भी केस में नामजद किया जाएगा।

Latest News