PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

करतारपुर में देवर-भाभी का रिश्ता किया देवर ने तार-तार, पार की सारी हदें, पुरे इलाके में फैली सनसनी,

bhabhi-sunita-rani-murder-by-devar-kartarpur-nabha-punjab-crime-news

PTB Big न्यूज़ नाभा : देवर-भाभी का रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते के बराबर माना जाता है, लेकिन अब इस रिश्ते में ही दरारें पड़ चुकी है। जिस परिवार ने एक दिन पहले सुनीता रानी और उसके पति राजेश कुमार की शादी की वर्षगांठ खुशी-खुशी के साथ मनाई थी पर दूसरे दिन हीं उस घर में चीख-पुकार मच गई।

मामला नाभा के करतारपुर मोहल्ले का है, जहां सुनीता रानी की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के बच्चों ने हत्या का आरोप चाचा पर लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता रानी अपने कमरे में मौजूद थी और बेटी रात के समय छत पर सैर कर रही थी, उसका बेटा बाजार और पति किसी काम से पटियाला गया हुआ था।

घर में देवर की तरफ से किसी बात को लेकर अपनी भाभी का कत्ल कर दिया गया। जब घर में मृतका का लड़का आया मौके से देवर संजीव दरवाजा लगाकर रफ्फूचक्कर हो गया। जब अंदर देखा तो मृतका के शरीर पर गहरे निशान पाए गए और मुंह में भी सल्फास की दवाई भी पाई गई। बच्चों का शोर सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए,

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर मृतका के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए और इस संबंधित बनती कार्रवाई की जाएगी।

Latest News