PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

बड़ी ख़बर, जालंधर में सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिलने पर नहर में फेंकी गई थार के मामले सामने आया असली मालिक,

punjab-jalandhar-harpreet-singh-falls-high-speed-thar-jalandhar-bawa-basti-khel-canal-justice-for-sidhu-moosewala-thar-owner-sardar-upkar-singh-fir-registerd

अपने आप को एडवोकेट बताने वाले व्यक्ति ने पुलिस व मीडिया को किया गुमराह, FIR हुई दर्ज,

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर : जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में बीते दिन प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर गुस्से में आये एक उसके समर्थक द्वारा थार गाड़ी को नहर में फेंकने के मामले के बाद जिस तरह से उक्त फेंने सुर्खियां बटौरी थी, पुलिस ने उसी फेंन यानि आरोपी थार चालक और अपने आप को एडवोकेट बताने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ ही थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने थार चालक के खिलाफ IPC की धरा 283 और 287 के तहत मामला दर्ज किया है।

लेकिन इस दर्ज हुई FIR के बाद असली थार गाड़ी का मालिक आज मीडिया के सामने मुखातिब होकर पुरे मामले का खुलासा करने वाले है, जिसके बारे में खुद उनके NRI साले मीडिया के खुद बंधुओं से बात भी की और इस मामले से पर्दा उठाने का जिक्र किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि जिस थार को लेकर पुरे पंजाब में हरप्रीत सिंह ने सिद्धू मुसेवाले के नाम पर फेम हासिल किया और सुर्खिया बटोरी उसका असली मालिक वह नहीं बल्कि उसका जीजा सरदार उपकार सिंह है जोकि शक्ति नगर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि इस थार को मैं खुद यानि जब में भारत आता हूँ तब मेरे जीजा मुझे चलाने को देते हैं और मेरे जीजा की यह मेहनत से खरीदी हुई थार है और जीजा के नाम पर है। उन्होंने आगे यह भी कहा की इस गाड़ी को नहर में फेंकने वाले हरप्रीत सिंह जोकि उनकी खुद शक्ति नगर का ही रहने वाला है और उनके जीजा यानि सरदार उपकार सिंह के घर से तीन चार घर छोड़कर ही रहता है। पुरे मामले से पर्दा उठाते हुए NRI निवासी साले ने बताया की दो दिन पहले उनकी थार में हरप्रीत सिंह के छोटे भाई जिसका नाम अमन (छोटा नाम) है ने अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी जिसके बाद कुछ विवाद हुआ और इस दौरान उनके पिता ने भी काफी गलत शब्द उनकी बहन को बोले थे।

punjab-jalandhar-harpreet-singh-falls-high-speed-thar-jalandhar-bawa-basti-khel-canal-justice-for-sidhu-moosewala-thar-owner-sardar-upkar-singh-fir-registerd

लेकिन अगले दिन हरप्रीत सिंह उनके घर आया और मिलकर चला गया, इस दौरान उसने हमने ना तो विवाद की कोई बात की और ना ही थार की और उसके अगले दिन उसने यानि हरप्रीत सिंह ने उनके जीजा यानि सरदार उपकार सिंह से थार की गाड़ी की चाबी मांगी और कहा की उनकी बेटी जिद्द कर रही है की उसे थार में ही स्कूल जाना है और वह चाबी लेकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद उनको पता चला की उक्त थार नहर में गिर गई है। ऐसा हरप्रीत सिंह ने क्यों और किस लिए किये इसके बारे में उनको कुछ नहीं पता। फ़िलहाल पूरा परिवार परेशान है और पुलिस अधिकारीयों से आज मिलकर और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाकि के मामले में पर्दा भी उठाएंगे। इस दौरान थार के मालिक सरदार उपकार सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि हरप्रीत सिंह ने सिद्धू मूसेवाली कि मौत का मजाक तो बनाया ही साथ में सिद्धू मूसेवाले के समर्थकों में अपने खिलाफ रोष भी प्रकट करवा लिया है।

आपको बता दें की बीते दिन थार गाड़ी को चालक हरप्रीत सिंह ने नगर में गिरा दिया था। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात देखने के बाज क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को नहर में से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर रोष के इस तरीके की जांच पुलिस ने की। पुलिस ने नहर से थार गाड़ी निकालने के बाद अपने कब्जे में लेने के बाद गाड़ी चालकर व उसके साथ मौजूद युवकों को भी पुलिस थाना बावा बस्ती खेल में ले गई और मामला दर्ज कर लिया।

punjab-jalandhar-harpreet-singh-falls-high-speed-thar-jalandhar-bawa-basti-khel-canal-justice-for-sidhu-moosewala-thar-owner-sardar-upkar-singh-fir-registerd

वहीं इस मामले में पुलिस को दिए बयानों में थार गाड़ी को नहर में फेंकने वाले हरप्रीत सिंह ने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसके माता-पिता हत्यारों के बारे में बता रहे हैं उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ के लिए उन्होंने नहर में थार गाड़ी फेंकी है। उन्होंने एक संदेश देने की कोशिश की है। उनसे यह पूछे जाने पर कि इससे किसी का नुकसान भी हो सकता था, इस पर उन्होंने कहा कि वह उनके सामने सही सलामत हैं।

आपको यह भी बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को भारत के बाहर से लाया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का गोल्डी बराड़ है।

Latest News

Latest News