PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Lovely Professional University के Law गेट के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की हुई मौत, 2 गंभीर घायल,

bullets-fired-near-the-law-gate-of-lovely-professional-university-one-dead-2-seriously-injured-punjab-jalandhar-lpu

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी में देर रात लोहगेट पर खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। इन्होंने वहां पर गोलियां भी चलाई। इस हमले में एक युवक जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है कि मौत हो गई है, जबकि हमले में दो युवक घायल हो गए हैं।

हमले में घायल अर्जुन सिंह राणा के अनुसार वह और उसका भाई हरप्रीत अपने एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे होस्टल में जा रहे थे। वह लॉ गेट के पास खड़े थे। इतने में बाइकों पर करीब 25 से 30 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। कुछ के पास पिस्तौल भी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हरप्रीत को जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

वहीं अर्जुन सिंह राणा ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया उनमें मनोहर, रोशन, साबा, अभिषेक और अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। इनमें से रोशन हमेशा पुलिस वालों के साथ घूमता रहता है। रात को भी हमले के बाद पुलिस वाले की गाड़ी में ही सवार होकर यह हमलवार गया था। फ़िलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर से लॉ गेट के इलाके के पास रहने वाले छात्रों, इलाका निवासियों व कारोबारियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत मनोज, अभिषेक, हिम्मत सिद्धू समेत सात लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 160, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस वालों के साथ घूमने वाले रोशन नामक व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि अभी वह महीना पहले ही आए हैं। उन्होंने रोशन के बारे में जानकारी नहीं है। उसके बारे में भी पूरा पता लगाएंगे और उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

Latest News