PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

देश के कई राज्यों में हो रही है तूफानी बारिश, एक राज्य में 20 लोगों की गई जान, रेड अलर्ट जारी,

heavy-rains-occurred-in-various-states-of-north-west-including-uttar-pradesh-big-weather-news-heavy-rain

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में तो तूफानी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान वर्षा से जुड़ी घटनाओं में विभिन्न जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई। यूपी के बाराबंकी में एक दिन में 346 मिमी पानी गिरा। वहीं, लखनऊ में 109 मिमी बरसात हुई।

पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के आपस में टकराने से ऐसे हालात पैदा हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। 15 सितंबर तक उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभी 17 सितंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा।

हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ब्यूरो उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन होने और मलबा आने से जिले में 12 सड़कें बंद हैं। हालांकि, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क खुलने से कुछ राहत मिली है। धारचूला में रुके आदि कैलाश यात्री भी गुंजी के लिए रवाना हुए। टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर 24 घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।

अल्मोड़ा में नाले में फंसी कार, लौट रहे थे दिल्ली : बाड़ेछीना-शेराघाट एसएच पर रविवार रात करीब 12 बजे मुनस्यारी से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार तेज बारिश के बीच नाले में फंस गई। पुलिस ने पर्यटकों अनुराग पाल और चंद्रा को िकसी तरह बाहर निकाला। भारी बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव के पास 10 किमी लंबा जाम लगा। रविवार रात दो बजे लगा जाम सोमवार दोपहर 12 बजे खुला। इससे सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे।

Latest News