PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में एक बार फिर से पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी देर रात मिली। जब पंजाब पुलिस जालंधर की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील रिंकू के इलाके में दबिश देकर वहां स्थित एक स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पर की गई छापेमारी के दौरान 15 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी लोगों बड़े रसूखदार घरानों से संबंधित थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले तो यह सुचना मिली थी की इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में रूपये बरामद किया है, लेकिन जब पुलिस को शहर के ही बड़े राजनेताओं का फ़ोन आने लगा तो यह बड़ी रकम काम होकर सिर्फ 3.10 लाख रुपए रह गई और पुलिस के मीडिया को दिए बयानों के अनुसार इतना केश ही मौके से पकड़ा गया है और
..
पुलिस से जब पूछा गया की किन-किन लोगों को पकड़ा है तो पुलिस के मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने गोलमोल बात करनी शुरू कर दी, जिससे उनके दबाबा में होने का पता साफ नजर आ रहा था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल को इस बात की सूचना मिली थी कि पुलिस थाना बस्ती बावा खेल के तहत आते पीरदाद रोड पर एक खेल का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर ही पुलिस ने अचानक से छापेमारी की थी। पता चला है कि जिन लोगों को पकड़ा है वह सभी सत्ताधारी दल के नेताओं के भी खास थे, उन्हें रातभर छुड़ाने के लिए थाने की घंटियां भी बजती रहीं।
.वहीं सूत्रों की मानें तो यह भी पता चला है कि पुलिस ने मौके से 3.10 लाख रुपए नहीं बल्कि इससे कई गुणा ज्यादा रूपये बरादम किये थे, लेकिन राजनितिक दबाब में केस में कम पैसा दिखाया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने मौके पर मौजूद मीडिया के बंधुओं को बताया था कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे वह मीडिया कर्मियों के साथ अवश्य शेयर कर दिए जाएंगे,
. .वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ-2 की पुलिस ने जिन 15 जुआरियों को काबू किया है, उनमें घोनी नाम का मशहूर बुक्की व उसके इलावा साभी (गोपाल नगर-फरार), प्रीतम (फरार), डिपो वाले गौरव पाहवा (दिलबाग नगर), मनी महेंद्रु (किला मोहल्ला), नरेंद्र कुमार (गोपाल नगर), पुरुषोत्तम (अब्बी जट्टी), विक्रमजीत सिंह (खैहरा माझा), त्रिलोचन सिंह, गौरव गिल, गौरव मेहरा (नीला महल) मनी (किला मोहल्ला) के रूप में हुई बताई जा रही है, फ़िलहाल इनकी अभी आधिकारिक तौर पर पुलिस द्वारा पुष्टि करना या प्रेस कॉन्फ्रेंस करना बाकि है
.लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि हमेशा ही पुलिस द्वारा इस तरफ से बड़े स्तर पर जब भी जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा है, तब-तब पुलिस द्वारा मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीठ को थपथपाने से लेकर बरामद केश और अन्य सामान की रिकवरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिखाई गई है, लेकिन इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भी कोई जानकारी किसी अधिकारी द्वारा नहीं दी जा रही है, ऐसे में पुलिस पर राजनितिक दबाब है यह साफ जाहिर हो रहा है और पुलिस के अधिकारी रसूखदारों के पकडे जाने से लेकर केश कितना बरामद हुआ है को छुपाने की मीडिया से कोशिश में लगा है।






































