PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट टेंडर के बहु करोड़ी घोटाले में Punjab Vijilance Bureu ने पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu सहित 16 लोगों को नामजद किया है। इनमें से 8 के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। जबकि, चार लोग इसमें फरार चल रहे थे। दो आरोपियों में तत्कालीन पनग्रेन के जिला प्रबंधक सुरिंदर बेरी ने CJM लुधियाना की कोर्ट में सरेंडर किया था। उन्हें Punjab Haryana High court से जमानत मिल चुकी है।
.पनग्रेन के ही एक अन्य को-एक्यूज जगनदीप ढिल्लों को भी Punjab Haryana High Court से जमानत मिल चुकी है। ठेकेदार Sandeep Bhatia जिसने फूड ग्रेन एंड कॉर्टेज पॉलिसी की वॉयलेशन की थी ने भी लुधियाना की CJM राधिका पुरी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। राधिका पुरी की कोर्ट ने संदीप भाटिया को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
..
फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट टेंडर के बहु करोड़ी घोटाले में तीन आरोपी कोर्ट से भगौड़े करार दिए जा चुके हैं। इसमें एक फूड सप्लाई विभाग का डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला और दूसरा आढ़ती सुरिंदर धोतीवाला और तीसरा ठेकेदार जगरूप सिंह शामिल हैं। इस केस में आढ़ती सुरिंदर धोतीवाला ने निचली अदालत से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद punjab haryana high court में दो बार अपनी याचिका लगाई थी।
. .लेकिन High Court ने दोनों बार उनकी अपील को नहीं माना और जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आढ़ती सुरिंदर धोतीवाला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। वहां पर अपनी जमानत याचिका दायर कर दी थी। लेकिन वहां से भी आढ़ती धोतीवाला को तगड़ा झटका लगा है। Supreme court ने याचिका रद्द करते हुए आढ़ती धोतीवाला को 2 हफ्ते में सरेंडर करने के आदेश दिए हैं।
. .फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए बहु करोड़ी घोटाले में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu समेत 16 आरोपी हैं। इन सभी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूरी नजर है। पिछले दिनों इस मामले को लेकर ED ने पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu और फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश देकर घंटों पूछताछ की थी। इस मामले में कुछ बैंक खाते और कैश भी फ्रीज किया है।






































