PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के बटाला के गांव रंगड़ नंगल के इलाके में देर शाम को 2 नकाबपोश लुटेरों ने 1 निजी डिस्पेंसरी को लूट के इरादे निशाना बनाया। बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश लुटेरों ने डिस्पेंसरी के अंदर घुसकर मलिक सरबजीत सिंह को पहले धमकियां दी। जब पीड़ित ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने की कोशिश की तो, आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
. .जब पीड़ित आरोपियों पर वेपन तानने लगा तो उसकी टांग पर आरोपियों ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया और लुटेरे उसका लाइसेंस रिवाल्वर छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं, जख्मी हुए डिस्पेंसरी मलिक को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
.
.जख्मी सरबजीत सिंह ने बताया कि हमलावर अज्ञात थे और जब उन्होंने हमला किया तो डिस्पेंसरी में अन्य मरीज भी मौजूद थे। जो वहां पर दवा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन अंदर आते समय ही नकाबपोश लुटेरों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे। आरोपी गोली मारते ही मौके से फरार हो गए थे।
. .मौके पर पहुंचे एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात लोगों ने डिस्पेंसरी में घुसकर डिस्पेंसरी मलिक को गोलियां मारी है, जो उसकी टांग में लगी है। उन्होंने बताया कि जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.






































