PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश में पहली बार वेबसाइट के पत्रकारों के 30 ठिकानों पर पड़ी एक साथ रेड,

special-cell-team-raided-news-click-in-delhi-ncr-former-managing-editor-of-ndtv-aunindyo-chakraborty

NDTV के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती सहित उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को किया गया गिरफ्तार,

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : न्यूज क्लिक (Newsclick) वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापे मारी चल रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में रेड मारी है। वहीं दूसरी तरफ न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर दिल्ली पुलिस की चल रही छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। यूएपीए आईपीसी की धारा 153ए, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

न्यूज क्लिक के राइटर उर्मिलेश के वकील गौरव यादव दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय पहुंचे। गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिलेश की पत्नी ने मुझे बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है। छापामारी 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगा है।

.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मुकदमा दर्ज किया था। साथ-साथ ED ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी, लेकिन अब इस मामले में आने वाले वक्त में आरोपी अरेस्ट हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, Former Managing Editor of NDTV, Aunindyo Chakraborty, उर्मिलेश और Abhisar Sharma को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है। वहीं अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारी कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के घर पर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है। वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त के महीने में News Click के चीन से संबंध मामले को उठाया था और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के लिए उनका प्यार देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।

.

आपको बता दें कि 2021 में हमने न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया था कि विदेशी प्रचार कैसे भारत के खिलाफ हो रहा है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए हैं। चीनी कंपनियां मोगुल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से News Click को फंडिंग कर रही थी, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके समर्थन में आए जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

.

जानकारी के लिए बता दें कि न्यूज क्लिक एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसके ऊपर विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। स्पेशल सेल से पहले ईडी भी छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी है। ED ने जानकारी दी थी कि News Click को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि साल 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस को भी चीन से बहुत सारा पैसा मिला। इतना ही नहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि News Click को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह पैसा कुछ जर्नलिस्ट में शेयर हुआ था।

.

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीती 22 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से दायर की गई एक याचिका पर न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ को नोटिस जारी किया था। जिसमें अपने अंतरिम आदेश को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जिसमें जांच एजेंसी को कोई भी जबरदस्ती न करने के लिए कहा गया था।

.

इस मीडिया पोर्टल के खिलाफ कार्रवाई होईकोर्ट ने 7 जुलाई 2021 को एक आदेश पारित कर कहा था कि प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। हालांकि, यह भी कहा कि जांच अधिकारी द्वारा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जांच में सहयोग करना होगा। जस्टिस सौरभ बेनराजी की बेंच ने मामले में पुरकायस्थ से जवाब मांगा था। ईओडब्ल्यू की एफआईआर के मुताबिक, आईपीसी की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

Latest News

.