PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

जालंधर से बड़ी ख़बर, लोगों ने लगाया थाने के बाहर धरना, सड़क पर लगा लंबा जाम,

jalandhar-shahkot-protest-against-drug-smuggler-gherao-police-station-not-caught-culprits-opene-fire-villagers-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में नशे के खिलाफ ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग के विरोध में गुस्साए लोगों ने शाहकोट थाने के बाहर धरना लगा दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस को गोलियां चलाने वाले हमलावरों के बारे में बताया भी गया था, लेकिन फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ नशा बेचने वाले बाप-बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है।

.

jalandhar-shahkot-protest-against-drug-smuggler-gherao-police-station-not-caught-culprits-opene-fire-villagers-big-news

.

पिछले दिनों गांव के लोगों की एक मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने शाहकोट पुलिस को 2 अक्टूबर तक गोलियां चलाने वाले नशा तस्करों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। लोगों ने कहा था कि यदि 2 अक्टूबर तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो 3 अक्टूबर को वह थाने का घेराव करेंगे और पक्का मोर्चा लगाकर बैठ जाएंगे। अपने अल्टीमेटम के अनुसार उन्होंने थाने के बाहर धरना लगाया है।

.

.

लोगों ने थाने के बाहर सड़क पर टैंट लगा दिया और सड़क पर दरिया बिछाकर बैठ गए हैं। लोगों के धरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि बार-बार पुलिस दिलासे दे रही है लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उन्हें दिखाएं, तभी वह धरना हटाएंगे।

.

.

.

Latest News

.