PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर, फिर विवादों में घिरा जालंधर का प्रसिद्ध अस्पताल, हमेशा इस अस्पताल में ही आखिर क्यों होती है बच्चों की मौतें,

pmg-hospital-jalandhar-owner-dr-harbir-madan-again-surrounded-in-controversies-family-members-created-ruckus-after-child-death

पीड़ित परिवार ने चौक में लगाया धरना, अस्पताल व प्रबंधक के खिलाफ क्यों नहीं होती करवाई? जालंधर सिविल सर्जन से पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर का विवादित अस्पताल जहां आये दिन बच्चों के मौत हो जाने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इन विवादों को तब विराम मिल जाता है। जब पीड़ित पक्ष के साथ अस्पताल प्रबंधक राजीनामा कर लेता है और पुलिस के हाथ बंध जाते हैं। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि इस अस्पताल में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद ना तो जालंधर के सिविल सर्जन कोई बयान जारी करते हैं और ना ही कोई करवाई? आखिर क्यों FIR दर्ज होने से पहले ही अस्पताल प्रबंधक कैसे कर लेता है पीड़ित पक्ष के साथ सेटिंग?

.

.

हम बात कर रहे हैं जालंधर के कपूरथला सड़क मार्ग पर स्थित मंड कॉम्प्लेक्स में स्थित PMG Hospital की। जहां पीड़ित परिवार द्वारा बच्चे की मौत को लेकर देर रात काफी हंगामा किया गया। पीड़ित परिवार ने PMG Hospital Jalandhar व उनके डाक्टरों पर आरोप लगते हुए कहा कि बच्चे की मौत लापरवाही से किये गए इलाज के कारण हुई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने देर रात कपूरथला चौक जाम कर जमकर हंगामा किया। बच्चे की मौत के बाद कई संस्थाओं व लोग एकत्रित हो गए और PMG Hospital Jalandhar के खिलाफ सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।

.

pmg-hospital-jalandhar-owner-dr-harbir-madan-again-surrounded-in-controversies-family-members-created-ruckus-after-child-death

.

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले एक परिवार के बच्चे को निमोनिया हो गया था। उसे इलाज के लिए PMG Hospital Jalandhar में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक इस दौरान बच्चा बिलकुल ठीक रहा, जिसके बाद परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर ने खून चढ़ाने के लिए उन्हें कहा था। परिवार वालों का कहना है कि जबकि बच्चे को खून की जरूरत ही नहीं थी।

.

खून चढ़ाने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे की कुछ देर में ही मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम नितिन बताया जा रहा है। बच्चे की मौत के बाद भड़के परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क पर धरना देकर पीड़ित पक्ष नारेबाजी करता रहा, लेकिन बाद में हंगामें की सुचना मिलते ही ACP सेंट्रल व स्थानीय थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और आश्वासन के बाद धरना खत्म करवाया।

.

.

 

जब इस संबंध में देर रात PMG Hospital Jalandhar अस्पताल Dr Harbir Madaan से सम्पर्क करने की कोशिश की तो न तो उनसे सम्पर्क हो पाया और ना ही PMG Hospital Jalandhar के मौके पर मौजूद किसी स्टॉफ व अस्पताल के अन्य प्रबंधन खुद हंगामें का पता चलने के बावजूद भी ना तो मौके पर दिखाई दिए और ना ही अपना पक्ष रखने की कोशिश की।

Latest News

.