PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

बड़ी ख़बर, घर से बाहर बुलाकर पार्षद को मारी थी गोलियां, जानें-पूरा मामला,

seven-years-imprisonment-to-man-guilty-of-fatal-attack-on-jind-ward-councilor-haryana

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा की जींद जिला की एक अदालत ने नगर परिषद के तत्कालीन उपप्रधान एवं वार्ड संख्या छह के पार्षद सुभाष पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को शनिवार को दोषी करार देते हुए सात साल कारावास एवं 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी है। अतिरिक्त जिला एव सत्र न्यायाधीश नेहा नौरिया की अदालत ने फैसला दिया कि जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

.

.

अभियोजन पक्ष ने बताया कि शीतलपुरी कॉलोनी निवासी पीड़ित की पत्नी दर्शना ने 21 फरवरी 2018 को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि शिवपुरी कॉलोनी निवासी मंजीत ने करीब ढाई माह पहले रुपयों को लेकर धमकी थी और बाद में उसके पति को गोली मार दी थी। शहर थाना पुलिस ने दर्शना की शिकायत पर मंजीत, खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

.

.

आपको बता दें कि जींद की शीतलपुरी कॉलोनी में 21 फरवरी 2018 की देर शाम पार्षद सुभाष को आवाज मारकर घर से बाहर बुलाकर शिवपुरी कॉलोनी निवासी मंजीत उर्फ सोनू ने अपने असले से दो गोलियां मारी थी उसमें से एक गोली पार्षद सुभाष की छाती और बाजू में लगी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी पुलिस ने पार्षद सुभाष की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मंजीत के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया था।

.

.

वहीं अब अतिरिक्त जिला एव सत्र न्यायाधीश नेहा नौरिया की अदालत ने आरोपी को सात साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत के अनुसार अगर आरोपी की तरफ से जुर्माना नहीं जाता तो इसके लिए आरोपी को एक साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

.

Latest News

.