PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

सेंट सोल्जर के छात्रों ने पिंगला घर में मनाया विश्व मानसिक सेहत दिवस,

students-of-st-soldier-celebrated-world-metal-health-day

मानसिक रोगों से जूझ रहे लोगों को दें अपनापन : चोपड़ा

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा वल्र्ड मेंटल हेल्थ डे पिंगला घर के मानसिक रोगों से जूझ रहे बच्चों, बूढ़ों और अपंग लोगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह (इंदर कालेज स्कूल), स्टाफ और छात्र पिंगला घर पहुंचे, जिनका स्वागत पिंगला घर के मैनेजर कैप्टन जगदीश चंदर ओर श्रीमती मारिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती चोपड़ा ने मानसिक रोगी बच्चों तथा बुजुर्गों को गुलाब का फूल देकर उनके प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने सभी को कंबल और केले तथा सेब इत्यादि फल वितरित करते हुए सनेह प्रगट किया। श्रीमती चोपड़ा ने सभी का मुँह मीठा करवाकर उनके जीवन में मिठास बनी रहने की कामना की।

श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि एक मानसिक रोगी को प्यार का एहसास करवाना हमारी जिम्मेदारी है क्यूँकि यह भी हमारे समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने मौजूदा हालातों को ध्यान में रखकर आज के युवाओं को मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग तथा मेडिटेशन करने का संदेश देते हुए कहा कि योग हमें मानसिक तौर पर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने समूह उपस्थित छात्रों को मानसिक तौर पर बीमार लोगों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए प्रेरित किया।

Latest News