PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

सेंट सोल्जर के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन, 267 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर चहके चेहरे,

convocation-at-st-soldier-law-college

जीतने की चाह रखने वाले कभी हार नहीं मानते: जस्टिस एम.एस चौहान

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज और सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया जिसमें 227 एल.एल.बी, बी.ऐ एल.एल.बी, बी.कॉम एल.एल.बी, बी.बी.बी एल.एल.बी, बी.ऐ (लॉ), बी.कॉम (लॉ), बी.बी.ऐ (लॉ) और 40 बी.ऐ, बी.कॉम, बी.पी.टी और बी.सी.ऐ के कुल 267 के करीब छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई और 6 यूनिवर्सिटी पहली पोज़िशनों वाले छात्रों को गोल्ड मैडल के साथ सम्मानित किया गया।

प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित कर की गई। छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान करने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एम.एस चौहान, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी लद्देवाली की एसोसिएट डीन डॉ.रूपम जगोटा मुख्य अतिथि के रूप, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीना दादा, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ.अलका गुप्ता आदि द्वारा किया गया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ गई और डॉ.वीणा दादा द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स किया गया।

इस अवसर पर जस्टिस चौहान और सभी मेहमानों द्वारा छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई और इसके अतिरिक्त अकादमिक, यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर्स, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाले छात्रों में पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी। अपने कनवोकेशन भाषण में जस्टिस चौहान ने कानूनी पेशे में उज्ज्वल अवसर समझाते हुए छात्रों को हमेशा समस्याओं का समाधान बनने को प्रेरित किया और कहा कि अगर आपको कोई रास्ता नहीं मिल रहा तो अपना रास्ता खुद बनाए। जस्टिस चौहान ने कहा कि जीतने की चाह रखने वाले कभी हार नहीं मानते और दूसरों के लिए मिसाल बनते हैं।

डॉ.रूपम जगोटा ने छात्रों को कहा कि वह युवा जोश और सीनियर के अनुभव से सिखकर दुनिया में अपना नाम बनाए। साथ ही उन्होंने छात्रों को कहा कि अगर अपना काम सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत से करें तो हर कामयाबी आपके कदम में होगी। इस अवसर पर डिग्रीयाँ प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर ख़ुशी की मुस्कान और कुछ कर दिखाने का जोश नज़र आया।

Latest News