PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

एच.एम.वी. की छात्रा ने एशियन पैरा गेम्स-2023 में जीते गोल्ड और सिलवर मैडल,

hmv-student-won-gold-and-silver-medals-in-asian-para-games-2023

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा प्राची यादव ने एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर कालेज व देश का नाम ऊंचा किया है। चीन में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2023 में प्राची यादव ने पैरा कैनोइंग इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचा।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्राची यादव को उसकी सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि प्राची ने अपनी इस अद्भुत सफलता से भारत व एचएमवी का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपने फेसबुक पेज के माध्यम से प्राची को बधाई दी है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि प्राची ने पैरा ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई किया है।

भारत के लिए यह कभी न भूलने वाला पल है। उन्होंने कहा कि प्राची का यहां तक का सफर बहुत शानदार रहा है तथा प्राची ने इस पल को स्वर्णिम बना दिया है। प्राचार्या डॉ. सरीन ने स्पोट्र्स विभाग की फैकल्टी डॉ. नवनीत व रमनदीप को भी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने लोकल एडवाइकारी कमेटी, डीएवी मैनेजिंग कमेटी का भी धन्यवाद किया।

Latest News