PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

एच.एम.वी. की क्विज टीम की इंटर जोनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत,

historic-win-of-hmv-quiz-team-in-inter-zonal-youth-festival-won-inter-zonal-quiz-with-a-margin-of-more-than-550-marks

550 से अधिक अंकों से जीता इंटर जोनल मुकाबला,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की क्विज टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का इंटर जोनल क्विज मुकाबला 550 से भी अधिक अंकों के बड़े अंतर से जीतकर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। टीम सदस्यों में शिवानी भदुला, सलोनी मैटला, अलीशा बमराह शामिल थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने टीम सदस्यों व अध्यापकों को बधाई दी।

उन्होंने बताया कि एचएमवी की टीम ने जीएन कैंपस, बीबीके डीएवी व एपीजे की टीम को हराकर पहला स्थान अपने नाम किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि क्विज बुद्धिमता का परिणाम है तथा एचएमवी की छात्राओं ने स्वयं को साबित किया है। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह क्विज टीम के सदस्यों व क्विज के साथ जुड़े अध्यापकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, क्विज इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता, को-इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया व सदस्यों डॉ. जीवन देवी, श्रीमती आंचल व अन्य सदस्यों को भी बधाई दी।

Latest News