PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पति ने पत्नी के साथ की क्रूर हरकत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला दिया डंडा, जाने पूरा मामला,

brutality-for-dowry-in-bareilly-married-woman-health-deteriorated-big-news

PTB Crime न्यूज़ बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना इलाके में पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज के लिए पत्नी को बेतहाशा पीटा, फिर उसके निजी अंग को क्षति पहुंचाई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

.

.

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में की थी। शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले उनकी बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। वह उनकी बेटी को मायके में छोड़ गया। कई बार थाने में शिकायतें कीं, पंचायत भी कराई। पांच दिन पहले दामाद दूसरे शहर से मजदूरी करके लौटा और उनके घर आकर अपनी पत्नी को बुलाकर ले गया।

.

.

रविवार रात दामाद ने नशे में धुत होकर उनकी बेटी को जमकर पीटा। मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए कहा। बेटी के विरोध करने पर उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे और उसे भमोरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं।

.

.

.

Latest News