PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

एच.एम.वी. की 93वीं कान्वोकेशन 18 नवम्बर को होगी आयोजित,

93rd-convocation-of-hmv-on-18th-november-2023

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की 93वीं कानवोकेशन 18 नवम्बर, 2023 को 10.30 बजे रागिनी सभागार में आयोजित की जा रही है। प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि कानवोकेशन सत्र 2022-23 की छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि श्री विश्व नाथ शर्मा, प्रसिद्ध उद्यमी, शिक्षाविद् तथा समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

प्रतिष्ठित अतिथि के तौर पर स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री श्री बलकार सिंह तथा एसपी हैडक्वार्टर जालंधर श्री सर्बजीत सिंह रॉय (पीपीएस) उपस्थित होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपप्रधान डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति तथा लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस समारोह के ओवरऑल कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा खन्ना तथा डॉ. संदीप कौर रहेंगे। अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट 800 छात्राओं को इस समारोह में डिग्रियां दी जाएंगी। डॉ. सरीन ने कहा कि छात्राओं की मेहनत का फल उन्हें डिग्री के रूप में प्रदान किया जाएगा। यह छात्राओं व उनके परिवार के लिए एक यादगार पल होगा।

Latest News

Latest News