PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में ज्वेलर्स की दुकान पर लुटेरों ने की गन पॉइंट पर बड़ी लूट

robbers-robbed-a-jewelers-shop-in-jalandhar-at-gun-point

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में कंपनी बाग चौक के पास स्थित रवि ज्वेलर्स के शोरूम में पिस्टल के बल पर लुटेरों ने पांच सोने की चेन लूट ली और वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद वक्त शोरूम में लगे सीसीटीवी बंद पड़े हुए थे। पुलिस ने अब शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी अनुसार तीन लुटेरे रवि ज्वेलर्स में सोने की चेन खरीदने के लिए आए थे। 5 सोने की चेन लेकर आरोपियों ने ज्वेलर को 50 हजार रुपए दिए और बाकी पैसे ऑनलाइन डालने का झांसा दिया। ऐसे में एक लुटेरे ने गन निकाल ली और ज्वेलर को दिए 50 हजार रुपए भी ले लिए व 5 सोने की चेन लूट कर मौके से फरार हो गए।

लूट की वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना 4, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की टीमों के इलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Latest News