PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जरूरी सुचना, जालंधर में बच्चा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, एक को पकड़ा, लोगों ने की जमकर धुनाई,

punjab-jalandhar-people-caught-person-blame-child-theft-near-doaba-chowk-jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में दोआबा चौक के पास बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द मामले की जांच के बाद केस दर्ज करेगी। दोआबा चौक के पास रहने वाली प्रवासी महिला अनीता ने बताया कि वह काफी समय से जालंधर में ही रह रहे हैं।

.

.

रोजाना की तरह उनका बच्चा घर के बाहर ही था। इस दौरान आरोपी आया और उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की। बच्चे को उठाते हुए अनीता ने आरोपी देख लिया। इतना देख महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त आरोपी को पड़ लिया और धुनाई कर दी। आरोपी बोला- बच्चे को सिर्फ चुप करवाया था वहीं, पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह टीवी टावर के पास रहने वाला है और उसका नाम हरप्रीत है।

.

.

उसने बताया कि वह साइकिल चोरी करने के लिए आया था। जब वह साइकिल चोरी कर रहा था तो बच्चा चिल्लाने लगा। इतने में उसने बच्चे को सिर्फ चुप करवाया था, ना कि बच्चा चोरी किया था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, क्राइम सीन पर पहुंचे पुलिस पार्टी ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने माना कि वह श्री देवी तालाब मंदिर आया था। जांच के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।

.

.

.

Latest News